गिरिडीह झारखण्ड

भरतिया कलेक्शन के शो रूम कुँवर साहब का हुआ उद्घाटन, कई गणमान्य रहे उपस्थित

Share This News

गिरिडीह। शहर के शिव मुहल्ला स्थित होटल गार्डन व्यू मार्केट में बुधवार को भारतीया कलेक्शन के नए शो रूम कुँवर साहब का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन की औपचारिकता संगीतज्ञ शम्भू दयाल केडिया ने की। मौके पर फीता काट कर शो रूम का उद्घाटन विधिवत रूप से कराया गया। शो रूम के संचालक नीलकमल भारतीया ने बताया प्रतिष्ठान में लड़कों के लिए एथेनिक वियर होगा। वहीं मेंस वियर में कुर्ता, इंडो वेस्टर्न, धोती कुर्ता, ब्लेजर्स, सूट, फैंसी कपड़े, शेरवानी का एक से बढ़कर एक कलेक्शन उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा।

बताया गया कि यह शो रूम शादी विवाह एवं अन्य समारोह के लिए पार्टी वियर खरीदने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। शो रूम में हर प्रकार का पार्टी वियर एवं आधुनिक ड्रेस का विशाल संग्रह उपलब्ध होगा। शो रूम के संचालक ने कहा कि सब शादी विवाह के लिए कपड़ो की खरीदारी के लिए गिरिडीह वासियों को दूसरे शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रतिष्ठान में शादी समारोह के लिए हर प्रकार के ड्रेस उचित मूल्य में ग्राहकों को उपलब्ध होगा।