Site icon GIRIDIH UPDATES

मांगी गयी अस्थायी कर्मियों की सूची, 10 वर्षों ने काम कर रहे बिजली कर्मी होंगे नियमित

Share This News

झारखंड ऊर्जा विकास निगम की अनुषंगी कंपनियों बिजली वितरण निगम, ऊर्जा संचरण निगम और उत्पादन निगम में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत अस्थायी कर्मियों की सूची मांगी गई है। इस संबंध में झारखंड बिजली वितरण निगम के उपमहाप्रबंधक (एचआर) अभिषेक कुमार ने तीनों कंपनियों के निदेशकों, महाप्रबंधकों व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर दस वर्षों से काम कर रहे अस्थाई कर्मियों की सूची मांगी है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में 20 जून 2019 को कार्मिक विभाग ने ऐसे कर्मियों की सेवा नियमित करने का निर्णय लिया था, जो 10 या इससे अधिक वर्षों से अस्थायी तौर पर नियुक्त हैं। इसी आलोक में बिजली निगम में भी अब प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। नियमित करने का निर्णय से संबंधित संकल्प झारखंड ऊर्जा विकास निगम सितंबर 2016 में ही जारी कर दिया था। अब कर्मियों की सूची मांगी गयी है।

Exit mobile version