Site icon GIRIDIH UPDATES

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के द्वारा 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया

Share This News
भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा के कर्मचारियों अधिकारियों ने अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का 71 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा झंडोत्तोलन करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की स्थापना 1 जुलाई 1956 को मुंबई में हुई थी। अपने स्थापना काल से ही संघ ने बीमा क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करने करने के लिए संघर्ष प्रारंभ किया। 5 साल के अथक संघर्ष के पश्चात देश की 256 निजी बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना की गई। अपने स्थापना काल से ही भारतीय जीवन बीमा निगम देश के छोटे-छोटे बचतो को संग्रह कर देश के आधारभूत संरचना के विकास में निवेश करते आ रही है।
एलआईसी के द्वारा अभी तक देश के पंचवर्षीय योजना में 42 लाख करोड़ का निवेश कर चुकी है। अभी हाल में भारतीय रेल में 1 लाख 50 हजार करोड़ तथा आईडीबीआई बैंक में 38 हजार करोड़ का निवेश किया है। इतना ही नहीं एलआईसी द्वारा शेयर मार्केट में काफी पैसा निवेश कर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर रही है। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ हमेशा से अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ देश की मूलभूत समस्याओं पर अपना नजर रखती है तथा उन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती है। बीमा कर्मचारी संघ जब भी देश में आपदा आती है तो एक एनजीओ की तरह काम करती है। देश में कोरोना महामारी की दो लहर आ चुकी है, इस महामारी में संघ के द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में करोड़ों रुपया का सहयोग किया गया साथी साथ विभिन्न जगहों पर भिन्न भिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों हेतु कैंप लगाया गया।
संघ के सचिव ने कहा कि एलआईसी ईस देश की एक उत्कृष्ट वित्तीय संस्था है तथा इस देश के आर्थिक रीढ़ है। अभी केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण वित्तीय संस्था का आईपीओ के माध्यम से निजी करण का मन बना चुकी है। संघ सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध कर रही है।
कार्यक्रम में संजय शर्मा, विजय कुमार, मृत्युंजय प्रसाद सिंह, अनुराग मुर्मू, संहीता सरकार, कुमकुम वाला बर्मा, डेनियल मरांडी ,राजेश कुमार उपाध्याय, उमा नाथ झा, शंकर कुमार, संजीव वोराल,प्रमोद कुमार शर्मा, रोशन कुमार, श्वेता, विनय कुमार, सुनील कुमार वर्मा अभय कुमार श्वेता कुमारी, दीपक पासवान, नीरज कुमार सिंह ,अनिल कुमार वर्मा , प्रवीण हसदा, नीतीश कुमार गुप्ता ,प्रीतम कुमार, गौरव आनंद, धर्मेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार लाल,अंशु सिंघानिया ,सबा परवीन,प्रभाष शर्मा ,गौरव कुमार, संजय कुमार शर्मा ,महेश्वरी वर्मा, प्रदीप कुमार पंकज कुमार सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
Exit mobile version