Site icon GIRIDIH UPDATES

बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा ने भारत बंद के समर्थन में किया प्रदर्शन

Share This News

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई के सदस्यों ने भोजन अवकाश के समय द्वार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि आज का द्वार प्रदर्शन भारत बंद को नैतिक समर्थन देने के लिए रखा गया है। एक द्वार प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग किया गया कि अभिलंब तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। भारतीय किसान की स्थिति पहले से ही दयनीय है अगर तीनों कृषि कानून लागू हो जाता है तो किसानों की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। इस कार्यक्रम कार्यक्रम के माध्यम से मांग किया गया कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को कम किया जाए । अभी केंद्र सरकार लाभ प्रदत सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को विनिवेश कर रही है। भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे उत्कृष्ट वित्तीय संस्था का भी आईपीओ के माध्यम से विनिवेशीकरण करने का केंद्र सरकार ने निर्णय ले रखा है, उसका भी विरोध किया गया। प्रदर्शन में कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी की गई।

कार्यक्रम मेंसंजय शर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, विजय कुमार, उमानाथ झा, अनुराग मुर्मू, संहीता सरकार, डेनियल मरांडी, कुमकुम बाला वर्मा, श्वेता, दीपक कुमार पासवान, अभय कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, प्रीतम कुमार मेहता, परवीन हंसदा, अनिल कुमार वर्मा, श्वेता कुमारी ,सबा परवीन, अंजलि श्वेता, देवनाथ दास, कुलदीप कुमार रवि, नीतीश कुमार गुप्ता, गौरव कुमार सिंह, रोशन कुमार, नीरज कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, पंकज कुमार, माहेश्वरी वर्मा, सुकृति कुमारी, प्रज्ञा आनंद, प्रदीप कुमार, अरविंद मुर्मू सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।

Exit mobile version