Site icon GIRIDIH UPDATES

शहादत दिवस पर याद किये गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, झामुमो कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Share This News
आज झामुमो जिला गिरिडीह में कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की। सर्वप्रथम श्री सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यर्पण किये तत्पश्चात पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यर्पण किया गया।
श्री सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा नौजवानों के नेता के रूप में उभरे एवं सभी मुंडाओं को एकत्र कर इन्होंने अंग्रेजो से लगान माफी के लिये आन्दोलन किया। 1895 में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गयी। लेकिन बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी और जिससे उन्होंने अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया। उन्हें उस इलाके के लोग “धरती बाबा” के नाम से पुकारा और पूजा करते थे।
बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोंगो को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल की सजा दी गई थी। और अंत में 9 जून 1900 को लगभग सुबह 8 बजे में अंग्रेजो द्वारा उन्हें जहर देने के कारण उनकी मौत हो गई।
कार्यक्रम में अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार, अभय सिंह, दिलीप रजक, पप्पू रजक, राहुल कुमार, बंटी केडिया, शमीम गद्दी, सईद , बुलंद अख्तर (रूमी), आनन्द मिश्रा, नसीम अंसारी, अर्जुन मंडल, बढ़न वर्मा, हृदय सिन्हा, नारायण दास सहित कई लोग उपस्थित थे।
Exit mobile version