गिरिडीह झारखण्ड

झामुमो ने मनाई प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती

Share This News

गिरिडीह बस स्टैंड रोड स्तिथ झामुमो जिला कार्यालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की 192 वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरीडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू जी उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम विधायक श्री सोनू एवं जिलाध्यक्ष ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यर्पण किये ततपश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यर्पण किये।
इस दौरान विधायक श्री सोनू ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने
पितृ सत्ता सोच के अक्स में देश के नब्ज़ में महिला शिक्षा का विचार जगाई व महिलाओं के शशक्तिकरण को लेकर जो शिक्षा की ज्योत जलाई वो इतिहास के पन्नो पर अमिट हो गया।

श्री सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना।
महिला नेत्री प्रमिला मेहरा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, राकेस रंजन, मोहन दास, हिंगामुनि मुर्मू, गीता देवी, सोनी चौरसिया, अंजू सोनी, उषा ठाकुर, सुनीता शर्मा, कला सहाय, रेशमी देवी, ललिता देवी, शुशीला देवी, आरती मुर्मू, बसंती बास्के, गोपाल शर्मा, मो जाकिर, मो० चाँद रशीद, मो० तूफान सहित कई लोग उपस्थित थे।