Site icon GIRIDIH UPDATES

केक काटकर और जरूरतमंदों के बीच कम्बल बाँट कर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जन्मदिन

Share This News

गिरिडीह के बनियाडीह स्थित गाँधीनगर में गिरिडीह मध्य मंडल कमिटी एवं मण्डल अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मनोज तुरी की अगुवाई में झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का 64वाँ जन्मदिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर सुनील पासवान उपस्थित थे।

मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जन्मदिवस समारोह में केक काटकर, बच्चों-बड़ों के बीच मिठाई बाँटकर एवं जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल का वितरण आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग एवं वृद्ध महिला पुरूष के बीच की गई जिसकी शुरुआत 107 वर्षीय वृद्ध महिला को कम्बल देकर की गई। सबों ने बाबूलाल मरांडी की लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश राम, राजेश जयसवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश मंडल, रामबाबू साव, मंडल महामंत्री गंगाधर दास, इनोद साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, लवण मंडल, मनोज जोशी, भाजपा नेत्री अनिता देवी, किशोर राम, राजू राम समेत स्थानीय दर्ज़नों महिला और पुरूष उपस्थित थे।

Exit mobile version