गिरिडीह झारखण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह में बनाई मानव श्रृंखला, हेमंत सरकार की नीतियों का किया विरोध

Share This News

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह ओर से प्रखंड कार्यालय गिरिडीह में मानव श्रृंखला बनाकर राज्य की हेमंत सरकार और उनके गलत नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने हाथों में तख्ती लेकर पैदल मार्च भी किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेब दुबे के नेतृत्व और हरमिंद्र सिंह बग्गा की अध्यक्षता में गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला मोर्चा के अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्च के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य सरकार हर मोर्चें पर विफल है। जनता बेहाल है और पूरे झारखंड में चौतरफा हाहाकार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजी विनय कुमार सिंह, सुभाषचन्द्र सिन्हा, संदीप डंगायच, चुन्नू कांत, विनीता कुमारी, महेंद्र वर्मा, संजय सिंह, नवीन सिन्हा, मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, दिलीप वर्मा, रंजीत राय, छोटू खान, सोनू एजाज, महेश राम, सुरेश मंडल, प्रकाश दास, राजेश गुप्ता, श्यामकांत तिवारी, मनोज संघई, मिथुन चंद्रवंशी, आकाश सिंह, इरफान खान, रूपेश वर्मा, रिकू राज, प्रमोद वर्मा, सुनील वर्मा समेत कई कार्यकर्ता व नेता शामिल थे।