गिरिडीह झारखण्ड

कांग्रेस को सद्बुद्धि दिलाने को लेकर भाजपा ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष रखा मौन व्रत

Share This News

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के विवादास्पद बयान को लेकर भाजपा गिरिडीह जिला कमिटी द्वारा गिरिडीह के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस को सदबुद्धि प्रदान करने के लिए 2 घंटे का मौन व्रत रखा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गाँधी जी के सिद्धांतों पर अमल करते हुए, उनके आदर्शों को आगे बढ़ते हुए उनकी ही प्रतिमा के समक्ष इस उम्मीद से एक दिवसीय 2 घण्टे का मौन धारण किया कि काँग्रेस को इस कृत्य से सद्बुद्धि मिले और बदले की राजनीति से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का पालन करे।

एकदिवसीय मौन धारण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, ओबीसी मोर्चा क्व प्रदेश प्रवक्ता इंजी विनय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, रागिनी लहेरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू खान, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश दास, संत कुमार लल्लू, रंजन सिन्हा, राजेश जयसवाल, मो इरफान, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।