गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आएंगे गिरिडीह, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Share This News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गिरिडीह आएंगे। श्री नड्डा 11.20 बजे गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से होते हुए 11.30 बजे झंडा मैदान स्थित मंच पर पहुंचेंगे और फिर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यंहा गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा समेत 11 विधानसभा के लोग नड्डा को सुनने झंडा मैदान पहुंचेंगे। सभा के बाद नड्डा परिसदन भवन में भोजन करनेगें और फिर अंतर्राष्ट्रीय सितार सरोद केडिया बंधु को तिरंगा चौक स्थित उनके आवास पर जाकर करेंगे सम्मानित। इसके अलावे 5 बार के सांसद रहे स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रांची के लिए करेंगे प्रस्थान।

कार्यक्रम में पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई नेता मंच पर रहेंगे मौजूद। नड्डा के आगमन को लेकर गिरिडीह में जगह – जगह पुलिस के जवान तैनात किये गए है