गिरिडीह झारखण्ड

बीजेपी किसान मोर्चा जिला इकाई का एकदिवसीय धरना सम्पन्न, जिला अपर समाहर्ता को सौंपा ज्ञापन

Share This News
भाजपा किसान मोर्चा जिला इकाई गिरिडीह के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को अम्बेदकर चौक पर भाजपाइयों की और से एकदिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे और कार्यक्रम प्रभारी राजेश मेहता उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं किसानों ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के किसानों के साथ छल और सौतेलेपन का व्यवहार किया जा रहा है।
जिस की भाजपा किसान मोर्चा पुरजोर विरोध करती है। उपस्थित भाजपाइयों ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को मौजूदा सरकार ने बन्द करवा दिया है। भाजपा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत, राज्य के किसानों को प्रति एकड़ जमीन वाले को 5 हज़ार रुपये और प्रति 5 एकड़ जमीन वालों को 30 हज़ार रुपये दिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने उक्त किसानों के कल्याणकारी योजना को बंद कर दिया है। साथ ही राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा भी कागजों और फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। बताया गया कि वर्तमान सरकार में पैक्स के माध्यम से अनाज की खरीदी का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इन सभी विरोधी नीति के कारण उक्त मुद्दों से राज्य के किसानों में बहुत रोष है।
इस दौरान तमाम विषयों के संदर्भ में भाजपा का एक शिष्टमंडल समाहरणालय परिसर पहुंचकर जिला अपर समाहर्ता से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। सौंपें गए ज्ञापन में किसानों के कर्ज और अनाजों के भुगतान की यथाशीघ्र व्यवस्था कराई जाय आदि बातें शामिल है।
धरना प्रदर्शन के दौरान अन्य भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं में नुनूलाल मरांडी, दिनेश यादव, इंजी विनय कुमार सिंह, सुभाषचंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, अशोक उपाध्याय, सुनील अग्रवाल,हरबिंद्र सिंह बगहा,नवीन सिन्हा, श्याम प्रसाद, संजय सिंह, नवीन सिन्हा, रागिनी लहेरी, एजाज अहमद सोनू,रंजीत राय, अनूप सिन्हा, प्रकाश मंडल, अम्बिका बर्णवाल, कृष्णकांत शर्मा, परमेश्वर मोदी, जागेश्वर यादव, ओम प्रकाश मंडल, मोतीलाल उपाध्याय, संजीत सिंह पप्पू, चुन्नू कांत, रंजीत कुमार राय, रणबहादुर पासवान, संतोष गुप्ता, उदय साव, दीपक स्वर्णकार, सुरेंद्र लाल, राजेन्द्र राम, सुनील गोस्वामी,अशोक स्वर्णकार समेत दर्ज़नों लोग उपस्थित थे।