Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह पहुँचे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री, 10 मार्च तक चलेगा मंडल कमिटी गठन का कार्य

Share This News

राज्य की राजधानी रांची से देवघर जाने के क्रम में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव व प्रदेश मंत्री राजेंद्र मंडल कुछ देर के लिए गिरिडीह के नया परिसदन भवन में रुक कर ओबीसी के सशक्त गठन पर चर्चा की गई। परिसदन भवन में सबसे पहले जिला अध्यक्ष राजेश पोद्दार, जयप्रकाश मंडल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हरिमोहन जी, दीपक स्वर्णकार, मनोज संधई, राजा बंसल, रघुनाथ यादव, विश्वनाथ स्वर्णकार आदि कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया।

जिसके बाद विस्तार से कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि सभी जिलों में मंडल कमेटी का गठन हेतु जिला पदाधिकारी ओबीसी का बैठक होना है। इसी को लेकर आज से संथाल परगना के अंतर्गत देवघर, गोड्डा और साहेबगंज जिला में बैठक का श्रीगणेश किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा 5 मार्च से 10 मार्च तक जिलों में मंडल कमेटी का गठन हेतु जिला पदाधिकारियों का बैठक सुनिश्चित करना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ और रांची नगर में यह कार्य कल किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में जिला समिति का गठन हो चुका है। अब जिलों में मंडल समिति गठन करने की शुरुआत 5 मार्च से की गई है। आने वाले समय में झारखंड के सभी मंडलों के पंचायतों में पिछड़ा मोर्चा कार्यसमिति की गठन करेगी। जिसके लिए यह अभियान चलाया जाएगा। ओबीसी के जिला अध्यक्ष डॉ. पोद्दार ने कहा कि संथाल परगना जाने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष और ओबीसी के कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर ओबीसी को सशक्त बनाने पर गहन से चर्चा की गई।

Exit mobile version