Site icon GIRIDIH UPDATES

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

Share This News

रांची में भाजपाइयों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आज गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से टावर चौक तक रैली निकालकर राज्य सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की शालिनी वैश्कियार ने कहा कि विधानसभा घेराओ के दौरान हुए लाठीचार्ज में जिस बर्बरतापूर्वक निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियाँ बरसाई गयी साथ ही बेशर्मी से महिला नेत्रियों को भी पीटा गया।

जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुज़ूर भी उनके पुलिसिया आतंक का कोपभाजन हुईं और पैर में चोट खाकर लहुलुहान होकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह हेमंत सोरेन की अत्यंत शर्मनाक कृति है और महिला मोर्चा की बहनों ने उन्हें चूड़ी बिंदी भेजकर सलाह दिया की इस तरह की ओछि राजनीति करके समाज को तोड़ने से अच्छा है की चूड़ी बिंदी पहनकर घर में बैठें। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा ज़िलाअध्यक्ष संगीता सेठ के द्वारा किया गया, वही मौक़े पर भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार, प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी, ओबीसी मोर्चा की संजू देवी, रागिनी लहिरी, कांति यादव, रीना देवी, रंजना मिश्रा, सुनीता देवी, चैताली पाठक आदि कई महिलायें उपस्थित थीं।

Exit mobile version