गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश रैली, राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share This News

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अगुवाई में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ अक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में शामिल भाजपाइयों ने बढ़ते अपराध, महिला हिंसा, रोजगार समेत अन्य बिंदुओं पर राज्य की हेमंत सरकार को जमकर लताड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा मैदान से एक आक्रोश रैली के रूप में हुई। रैली नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंची।

जहां समाहरणालय के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करते हुए प्रदर्शनकारियों ने खूब बवाल काटा और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से इनकी नोक झोंक भी हुई। कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने कहा की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई। सरकार बनाते समय किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इस सरकार में गुंडागर्दी खुलेआम बढ़ गई है।

अपराधी बेखौफ और बेलगाम हैं। सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य की हेमंत सरकार ने युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने का काम किया है। वहीं महिलाओं के साथ भी राज्य सरकार का अन्यायपूर्ण रवैया रहा है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा नारी शक्ति राज्य की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में भाजपा नेता और पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।