गिरिडीह झारखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कोडरमा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने किया मतदान

Share This News

गिरिडीह। लोकतंत्र के महापर्व के तहत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में चल रहे मतदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिस्सा लिया। बाबूलाल मरांडी ने तिसरी स्थित कोदईबांक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान उनके साथ नुनुलाल मरांडी समेत अन्य समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने बूथ अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।

इधर कोडरमा लोकसभा से भाजपा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने भी अपने परिवार के साथ कोडरमा के करियाबाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ पर जाकर अपना मतदान किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की और उत्साह पूर्वक मतदान करने की बात कही।