गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई हल्की नोकझोंक

Share This News

कल 23 अगस्त को रांची में आहूत भाजयुमो के द्वारा सीएम आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस-प्रशासन के द्वारा किये गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में आज भाजपा के द्वारा पुरे राज्य में सीएम का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित की गयी।

इसी कड़ी में आज गिरिडीह में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पपरवाटांड स्थित समाहरणालय के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर सीएम का पुतला फूंका। पुतला जलाने के दौरान पुलिस – प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोक – झोंक हो गयी।

जैसे ही कार्यकर्ता सीएम का पुतला जलाने लगे तो पुलिस के जवान उनके हाथों से पुतला छीनने लगे, जिसके बाद पुलिस – प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोक – झोंक हो गयी। इधर पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा – व्यवस्था काफी पुख्ता की गयी थी।