गिरिडीह झारखण्ड

विवाह भवन में आयोजित हुआ भाजपा युवा आक्रोश सम्मेलन, कार्यक्रम से पहले निकाला गया युवा आक्रोश मार्च

Share This News

गिरिडीह। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शहर के विवाह भवन में युवा आक्रोश सम्मेलन का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत खूब गर्मजोशी के साथ किया और बदडीहा से बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा युवा आक्रोश मार्च निकाला गया। शहर के झंडा मैदान से पैदल मार्च निकाला गया को टावर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर, बरगंड़ा दरबान चौक होते हुए वापस विवाह भवन पहुंचा। विवाह भवन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि हेमंत सरकार अपने सभी वादे भूल चुकी है। हर वर्ष पांच लाख नौकरी, नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता जैसे वादे को पूरा करने में सरकार फेल हुई है। हेमंत सरकार ने युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं का गला घोंटा है।

उत्पाद सिपाही के दौड़ में मौत की दौड़ कराई गई। कहा हेमंत सरकार से युवाओं में असंतोष बढ़ा है और झारखंड के युवा अबकी बार हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है। भाजयुमो ने गिरिडीह जिला के छह विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सतीश मंडल, कुमार सौरभ, आकाश सिंह, मनोज हाजरा, नवनीत सिंह, रंजीत कुमार राय, शुभम पांडेय, अभिषेक पाठक, कवि राज, मनीष वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, राजू मंडल, सुमित साव समेत सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply