Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह नाव हादसा में आज 2 शव बरामद, 6 की तलाश अब भी जारी

Share This News

गिरिडीह-कोडरमा के बॉर्डर पर अवस्थित पंचखेरो डैम में नाव हादसे के बाद लापता हुए 8 लोगों में से दो का शव बरामद कर लिया गया है। सीताराम यादव और सैजल का शव बरामद होने के बाद बाकी बचे 6 लोगों की तलाश की जा रहा है। घटना के दूसरे दिन सुबह से ही दोनों जिला के अधिकारियों यहां पहुंच गए है। वहीं NDRF रांची की टीम सरोज कुमार के नेतृत्व में लगातार अपना काम कर रही है।

ज्ञात हो कि गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के लोग रविवार को पंचखेरो डैम में घूमने आए थे। नाव से सैर सपाटा कर रहे थे। इस दौरान नाव पलटने से सभी लोग डूबने लगे। एक शख्स प्रदीप सिंह तैरकर सुरक्षित बाहर निकला। नाव डूबने के बाद घूमने आए नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए। वहीं नाविक भी बाहर निकलने के बाद फरार हो गया।

Exit mobile version