Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार, एक की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Share This News

गिरिडीह में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा हीरोडीह थाना क्षेत्र के जमुआ-खोरिमहुआ मुख्य मार्ग स्थित बलेडीह में हुई।

दुर्घटना तेज रफ्तार कार के अपने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मारने की वजह से हुई। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया। सभी लोग कार से एक बारात में शामिल होने धनवार गए थे। शुक्रवार को वापस घर लौट रहे थे।

मृतक की पहचान नरेश यादव के रूप में की गई। जबकि विकास यादव, रविरंजन यादव, संदीप यादव, मुकेश यादव और अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हैं। घायल और मृतक सभी जमुआ के पैठंडी निवासी हैं।

Exit mobile version