लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के गिरिडीह में एक और प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी रविवार सुबह बरगंडा आरके महिला कॉलेज रोड के पास स्थित आवास पर अधिवक्ता अवधेश कुमाए सिंह की हुई है, जो कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उसी सीट से […]
राजनीति
कोडरमा लोकसभा सीट से कुल 18 नामांकन, जिनमें 11 निर्दलीय
लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव का नामांकन शुक्रवार को समाप्त हुआ, जिसमें से कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इनमें से 11 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वहीं गांडेय विधानसभा उप चुनाव में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, जिनमें 9 निर्दलीय हैं। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में गजट अधिसूचना की […]
भाजपा के सभा में मोदी के हाथों को मजबूत करने की हुई अपील, केशव प्रसाद मौर्या ने कहा मोदी की गारंटी को पूरा करने में दें साथ
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर से सर्कस मैदान में आयोजित सभा में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती देने के लिए भाजपा को वोट करने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारत को विकसित देशों की […]
गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो तथा सुबोध कुमार यादव ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया
गिरिडीह संसदीय लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो जिला उपयुक्त श्रीमती विजया जाधव के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी धनबाद जिला के मानटांड तोपचांची निवासी जयराम कुमार महतो ने तीन सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके कुछ समय बाद निर्वाची पदाधिकारी 06 गिरिडीह संसदीय लोकसभा क्षेत्र, श्रीमती विजया जाधव के समक्ष गिरिडीह जिला के बेरहा […]
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जयप्रकाश ने कोडरमा लोकसभा से किया नामांकन, कहा जनता ने बनाया उम्मीदवार
गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रो जयप्रकाश वर्मा ने बुधवार को अपना नामांकन कराया। अपने समर्थको के साथ वह समाहरणालय पहुंचे और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। इसके पूर्व भारी संख्या में जयप्रकाश वर्मा के समर्थकों का जुटान शहर के झंडा मैदान में हुआ। यहां एक सभा हुई जिसके बाद […]
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह ने नामांकन दाखिल किया
गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन कराया। अपने समर्थकों के साथ बिनोद सिंह समाहरणालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी को अपना नामांकन प्रपत्र सौंपा। इस दौरान मौके पर उनके साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन मौजूद थी। […]
कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, कहा झारखंड में मजबूत है इंडिया गठबंधन
गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद सोमवार की शाम बेंगाबाद में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यहां महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कल्पना सोरेन […]
नामांकन के बाद जनसभा में कल्पना ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में करें वोट
गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए बतौर प्रत्याशी नामांकन करने के बाद कल्पना सोरेन ने एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन उपस्थित थे। गिरिडीह के पपरवाटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने […]
गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन पर्चा, सीएम सहित कई मंत्री और विधायक रहे साथ
गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को इंडिया गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी को अपना नामांकन प्रपत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, महुआ मांझी, झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बेबी […]
आज गिरिडीह आएंगे सीएम चंपाई सोरेन, गांडेय उपचुनाव की उम्मीदवार कल्पना सोरेन के नामांकन में होंगे शामिल
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को गिरिडीह आ रहे है। वो आज गांडेय उपचुनाव की उम्मीदवार कल्पना सोरेन के नामांकन में शामिल होंगे। साथ ही यहां समाहरणालय के समक्ष पपरवाटांड़ फुटबॉल ग्राउंड में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। वे गिरिडीह में नामांकन से लेकर सभा तक के कार्यक्रम में करीब साढ़े तीन घंटा […]