गिरिडीह झारखण्ड स्वास्थ्य

सावधान: झारखंड के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

Share This News

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपिश के कारण तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए मंगलवार से दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।

लू को लेकर यह सीजन का पहला अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
पूर्वानुमान के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में लू चलने की संभावना है।

एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के उत्तर-पूर्व, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना के साथ 20 अप्रैल से लू से थोड़ी राहत मिल सकती है।