Site icon GIRIDIH UPDATES

चन्द्रवंशी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने थामा लोजपा का दामन

Share This News

आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज की उपस्थिति में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने नागेन्द्र चन्द्रवंशी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने नागेन्द्र चंद्रवंशी को प्रदेश महामंत्री सह गिरिडीह जिला प्रभारी का दायित्व देते हुए कहा कि अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र चन्द्रवंशी के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल होने से झारखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री राज ने लोजपा के निर्वतमान अध्यक्ष विनीत कुमार बरनवाल को एक बार फिर जिलाध्यक्ष और कमलेश शर्मा को जिला प्रधान सचिव का दायित्व देते हुए गिरिडीह में संगठन विस्तार करने का निर्देश दिया।

मौके पर महामंत्री नागेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने उन्हें पद का दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करते हुए पूरे झारखंड में पार्टी का विस्तार करने का काम करेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष विनीत कुमार बरनवाल को एक बार फिर जिलाध्यक्ष और जिला प्रधान सचिव कमलेश शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भी प्रदेश अध्यक्ष के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष आरती देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत पटेल, रंजीत कुमार सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version