गिरिडीह झारखण्ड

एक ट्यूशन शिक्षक ने अपने ही छात्रा से की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This News

शिक्षक बच्चों के भविष्य बनाने और ज्ञान सिखाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन यहां एक शिक्षक ट्यूशन क्लास की लड़की से बदसलूकी करने के लिए जाने गए है। यह घटना गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव का है। पीड़िता ने बताया कि वह अन्य बच्चों के साथ गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए प्राइवेट शिक्षक दौलत साव के घर गई हुई थी।

आरोपी शिक्षक ने सारे बच्चों को छत पर भेज दिया और 6 वर्षीय बच्ची के साथ छत की सीढ़ी पर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने दौलत साव के खिलाफ छेड़खानी करने का आरोप थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने नगडी गांव पहुंचकर उक्त आरोपी दौलत को गिरफ्तार कर लिया गया