Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में धूमधाम से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Share This News

मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना गुरूवार को कायस्थ परिवार के लोगों ने धूमधाम से की। गिरिडीह में अलग-अलग जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कायस्थों ने सामूहिक रुप से भगवान की अराधना की। इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की।

शहर के वकालतखाना परिसर में केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति, सवेरा रोड स्थित चित्रांश भवन में राष्ट्रीय कायस्थ वृंद, बरगंडा पावर हाउस में चित्रगुप्त पूजा समिति, बनियाडीह के ऑफिसर्स क्लब परिसर में कोयलांचल कायस्थ महापरिवार व शास्त्री नगर में शास्त्री नगर चित्रगुप्त पूजा समिति ने प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा की। वहीं शहर के पटेल नगर, सिरसिया, पचंबा आदि जगहों पर भी चित्रगुप्त पूजा की धूम रही।

Exit mobile version