Site icon GIRIDIH UPDATES

खुब गहमागहमी के बीच अधिवक्ता संघ चुनाव सम्पन्न, प्रकाश सहाय अध्यक्ष व चुन्नुकान्त बने सचिव

Share This News

भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को गिरिडीह अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न हो गया। देर शाम होते ही चुनाव का परिणाम भी सामने आ गया है। घोषित परिनाम में प्रकाश सहाय अध्यक्ष, बाल गोविंद साहू उपाध्यक्ष, चुन्नुकांत महासचिव, दसरथ प्रसाद संयुक्त सचिव प्रशासनिक, शिवेंद्र कुमार सिन्हा संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, उदय शंकर सिन्हा कोषाध्यक्ष, ज्योतिष कुमार सिन्हा उप कोषाध्यक्ष चुने गये।

जीत के बाद ख़ुशी में अधिवक्ता संघ भवन से विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें सभी ने जीत की खुशियों का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां बांटी गई। जानकारी के अनुसार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सहाय 420 मत प्राप्त कर अध्यक्ष घोषित किये गये। वहीं पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय 215 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। बाल गोविंद साहू 278 वोट लाकर उपाध्यक्ष बने।

जबकि 205 वोट लाकर नित्यानंद प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 403 वोट लाकर चुन्नूकांत तिसरी बार महासचिव बने। तो 196 वोट लाकर कामेश्वर प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। 322 वोट लाकर दसरथ प्रसाद संयुक्त सचिव प्रशासनिक, 276 वोट लाकर शिवेंद्र कुमार सिन्हा संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, 228 वोट प्राप्त कर उदय शंकर सिन्हा कोषाध्यक्ष व 314 मत लाकर ज्योतिष कुमार सिन्हा उप कोषाध्यक्ष चुने गये। जीत के बाद तमाम पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे और अधिवक्ता संघ को समृद्ध बनाने में उनकी ऊर्जा लगेगी।

Exit mobile version