गिरिडीह झारखण्ड

पपरवाटांड टोल टैक्स के पास दो बाइक में टक्कर, पुलिस जवान व छात्र जख्मी, दोनो रेफर

Share This News

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ टोल टैक्स के पास रविवार देर शाम दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार सीसीएल डीएवी के 10 वीं के 17 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार ग्राम लखारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

जबकि दूसरे बाइक पर सवार गिरिडीह पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही 35 वर्षीय विकास सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। स्थानीय लोगों ने जख्मी किशोर प्रियांशु और सिपाही विकास की स्थिति गंभीर देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी विकास सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से डॉक्टर ने विकास सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया है। परिजन कशोर की दुर्घटना होने की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रुप से जख्मी किशोर की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची ले गए।