Site icon GIRIDIH UPDATES

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Share This News

बगोदर स्थित लाल मैरेज हॉल में कांग्रेस नेता मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में शुक्रवार को लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले में मुख्य रुप से माले नेता सरवर खान शामिल है। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने सभी नए कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। श्री वर्मा ने कहा निश्चित रूप से इन सभी ऊर्जावान कार्यकर्त्ताओं के आने से बगोदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश केडिया ने कहा की बगोदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी कमजोर स्थिति में थी। तभी भाई मोहम्मद इकबाल ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े। उन्होंने कहा कि मोहम्मद इकबाल बहुत ही कम समय में लोगों को लगातार जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बगोदर में काफी मजबूती स्थिति में रहेगी। मालूम हो कि मोहम्मद इकबाल कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किए थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहम्मद इकबाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को देखते हुए मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो लगातार अल्पसंख्यकों, मजदूरों, किसानों, आदिवासियों के हितों के हितों में आवाज बुलंद करती आ रही है और लगातार इन लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए कार्य करती है।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से गुलाम सरवर खान, मोहम्मद इनाम, सफदर अली अंसारी, सदाकत अंसारी, संजय सिंह, खुर्शीद अंसारी, अब्दुल रशीद, तैयब अंसारी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, मीना देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं। मौके पर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महमूद अली खान, जिला उपाध्यक्ष आलमगीर आलम आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version