Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

Share This News

आज जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में बनाया गया।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने केक काटकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जन्मदिन मनाया और एक दूसरे को केक खिला कर बधाई दी।

मौके पर जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति है जिन्होंने प्रधानमंत्री का पद ठुकराया ऐसे कम ही लोग होते हैं जो पद की लालसा न रखते हुए प्रधानमंत्री जैसा पद को पाकर उन्होंने त्याग किया।

उन्होंने पूरी दुनिया में एक मिसाल कायम की और आज भी पार्टी इनके मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर ओबीसी के जिला अध्यक्ष मदनलाल विश्वकर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि आलमगीर आलम, टुनटुन दास ,इसराइल अंसारी, जिला उपाध्यक्ष बलराम यादव, राजीव रंजन कई लोग थे।

Exit mobile version