गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में फिर हुई कोरोना की इंट्री, शहरी क्षेत्र में मिले तीन कोरोना संक्रमित

Share This News

गिरिडीह में काेराेना के तीन मरीज मिले हैं। रैपिड एंटिजेन किट से हुई जांच में तीनाें पाॅजिटिव मिले। तीनों संक्रमितों में एक मकतपुर तो दूसरा बरगंडा और तीसरा कोलहीडा का बताया जा रहा है। गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है।

संक्रमित मरीजाें में एक की स्थिति गंभीर थी। पिछले दाे दिनाें से उसका इलाज सदर अस्पताल के आइसीयू में चल रहा था। इसी दाैरान उसका स्वाब लेकर काेराेना जांच के लिए भेजा गया था।

शुक्रवार काे जांच में उसे काेराेना संक्रमित पाया गया। हालांकि, शुक्रवार काे उसकी स्थिति में सुधार देखकर हाेम आइसाेलेशन में भेज दिया गया है। शेष दाे मरीजाें काे होम आइसाेलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।