गिरिडीह झारखण्ड

बीस दिनों के हड़ताल के बाद काम पर लौटे निगम कर्मी, मंत्री से वार्ता के बाद हड़ताल तोड़ने का लिया गया निर्णय

Share This News

गिरिडीह। अपनी प्रमुख मांगों को लेकर बीस दिनों से राज्य भर के निगम कर्मी हड़ताल पर थे। बुधवार 11 सितंबर को रांची में संघ के वरीय पदाधिकारियों के साथ मंत्री हफीजूल हसन से वार्ता के बाद हड़ताल तोड़ने का निर्णय लिया गया।

जिसके बाद गुरुवार से राज्य भर के निगम कर्मी अपने अपने काम पर वापस लौट आए। बताया गया कि वार्ता में झारखंड सरकार के मंत्री द्वारा निगम कर्मियों के कुछ मांगो को स्वीकार करने और कुछ मांगो पर विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है।

मुख्य रूप से निगम कर्मियों के नियमतीकरण की मांग को स्वीकार करने के अलावा अन्य कर्मियों को दूसरे राज्यों के तर्ज पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है। सरकार के मंत्री और संघ के पदाधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद निगम कर्मी हड़ताल तोड़ काम पर वापस लौट आए हैं।