गिरिडीह झारखण्ड

दुखिया महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, रुद्राभिषेक हुआ आयोजन, कुछ देर में आएंगे मनोज तिवारी

Share This News

पवित्र सावन महीने की अंतिम सोमवारी को गिरिडीह के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बोल बम और ॐ नमः शिवाय के उद्घोष के साथ भक्तों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भोले नाथ का जलाभिषेक किया।

उत्तरवाहिनी उसरी नदी के तट पर अवस्थित भगवान शंकर के प्रसिद्ध मंदिर दुखहरण नाथ में आज हजारों श्रद्धालुओं ने जल अर्पण किया।सुबह से यहां शिव भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी।

उसरी नदी से जल उठा कर भक्त जलाभिषेक करते रहे। आज इस मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया है, जिसके बाद मनोज तिवारी और प्रिया मल्लिक भजनों की गंगा बहाएंगे।