गिरिडीह झारखण्ड

धनतेरस आज, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी होगी खूब फलदायी

Share This News

दिवाली से दो दिन पहले आज धनतेरस का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस का पर्व हर साल की तरह आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जा रहा है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, भगवान धनवंतरी और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा किए जाने का विधान है। साथ ही सोने-चांदी और घर के लिए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी बेहद शुभ होती है, लेकिन खरीदारी करते समय शुभ मूहर्त का भी ध्यान रखें।

*धनतेरस पर खरीदारी के दो शुभ मुहूर्त*

त्रयोदशी तिथि 11 बजकर 31 मिनट से शुरू हो चुकी है। धनतेरस पर खरीदारी का पहला शुभ समय दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक है। दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जो रात 9 बजे तक का है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यदि इन दोनों समय में खरीदारी करते हैं, तो अत्यंत शुभ होगा।