Site icon GIRIDIH UPDATES

शुभ धनतेरस आज, जानिए सोना-चांदी और बर्तन खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Share This News

आज और कल यानी 22-23 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। आज त्रिपुष्कर योग बन है। धनतेरस की शाम को भगवान धन्वंतरि और दीपदान भी किया जाएगा।

धनतेरस 2022 खरीदारी का शुभ समय

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की जयंती मनाई जाती है। धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का भी विधान है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजकर 39 मिनट तक धनतेरस की शुभ खरीदारी करने का मुहूर्त रहेगा।

Exit mobile version