Site icon GIRIDIH UPDATES

शनिवार काे दीपावली हाेने के कारण माता लक्ष्मी की असीम कृपा हाेगी, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

Share This News

दीपाें का पर्व दीपाेत्सव यानि दीवाली आज पूरे देश मे मनाया जा रहा है। पंडिताें और ज्याेतिषियाें की मानें ताे इस बार दीपावली हर तरह से शुभ है।हिन्दू धर्म मे मंगलवार और शनिवार माता भगवती का दिन माना गया है। शनिवार काे दीपावली हाेने के कारण माता लक्ष्मी की असीम कृपा हाेगी। दीपाेत्सव मनाने से शनि भगवान भी प्रसन्न हाेंगे। साथ ही शनि के दाेष भी मुक्ति मिलेगी। शास्त्राें में माता लक्ष्मी काे चंचला माना गया है।

इसलिए स्थिर लग्न में माता लक्ष्मी की आराधना करना शुभ और स्थिर धन प्राप्ति के लिए सर्वाेत्तम माना गया है। शनिवार सुबह 6:47 बजे से रात 2:11 बजे तक कई स्थिर लग्न का संयाेग बन रहा है। सुबह 6:47 बजे से सुबह 9:04 बजे तक वृश्चिक, 12:57 बजे से दाेपहर 2:28 बजे तक कुंभ, शाम 5:29 बजे से रात 7:29 बजे तक बृषभ लग्न तथा रात 11: 57 बजे से रात 2:11 बजे तक सिंह लग्न है। इन सभी लग्न में माता लक्ष्मी की आराधना करना स्थिर धन प्राप्ति के लिए शुभ माना गया है।

Exit mobile version