Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, ससुरालवाले हुए फरार

Share This News

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के हंडाडीह में गुरुवार की देर रात विवाहिता की मौत संदिग्ध हालात में हो गयी। मृतका की पहचान हंडाडीह निवासी विकास पांडेय की पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है। देवघर से आये मृतका रूबी देवी के मायके वालों ने चाचा रविशंकर पांडेय और पिता नकुल पांडे ने हत्या का आरोप आरोपी पति विकास पांडे और ससुराल वालो पर लगाया है। आरोप है उनकी बेटी की हत्या आरोपी पति विकास और ससुराल वालों ने चार पहिया वाहन दहेज में नहीं देने के कारण की है।

इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी पति और ससुराल वालों ने मृतका के शव को गिरिडीह सदर अस्पताल में गुरुवार की देर रात रखकर फरार हो गए। घटना को लेकर मायके वालों में गुस्सा है। ये सभी लोग आरोपी पति समेत ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version