गिरिडीह झारखण्ड

कांग्रेस वापसी के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पहुंचे गिरिडीह, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Share This News

गिरिडीह। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पार्टी में दुबारा वापसी के बाद सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। डॉ अजय कुमार ने कहा कि कृषि बिल ला कर भाजपा सरकार किसानों को धोखा देने का काम कर रही है।

झूठा प्रचार प्रसार कर किसान बिल को किसानों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है मगर परिणाम बिल्कुल विपरीत होगा। उन्होंने भारत चीन सीमा विवाद पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। डॉ कुमार ने कहा कि चीन भारत की सीमा के अंदर 12 सौ किलोमीटर जमीन अपने कब्जे में किए हुए हैं मगर सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। इस मुद्दे पर भारत के प्रधानमंत्री कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं वहीं रक्षा मंत्री भी खामोशी अख्तियार कर बैठे हैं और जवाब अमेरिका के रक्षा मंत्री दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों की नौकरियां छीनी जा रही हैं। रोजगार के साधन खत्म हो रहे हैं और सरकार अपना पीठ खुद से थप थपाने का काम कर रही है।मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, सतीश केडिया, अजय सिन्हा, नवीन आनंद चौरसिया, समीर राज चौधरी आदि मौजूद थे।