गिरिडीह झारखण्ड

डॉ अशोक कुमार बने रहेंगे गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य

Share This News

गिरिडीह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक ही गिरिडीह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने रहेंगें। बता दें कि मंगलवार को शिक्षको और प्रोफेसर्स के बीच हुए हंगामे के बाद बुधवार को VBU ने अधिसूचना जारी कर डॉ अशोक कुमार को फिलहाल प्राचार्य पद से हटाकर मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ,हजारीबाग के डॉ विमल कुमार मिश्रा को गिरिडीह के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार दिया था।

लेकिन बुधवार की शाम विभावि के कुलसचिव ने फिर एक अधिसूचना की। जारी अधिसूचना में डॉ अशोक को ही गिरिडीह कॉलेज का प्राचार्य बने रहने का आदेश निर्गत हुआ। वहीं प्रो विमल कुमार मिश्रा को आदर्श कॉलेज राजधनवार एनएसीसी का कार्य देखने को कहा गया है।