Site icon GIRIDIH UPDATES

कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किए गए डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया व उनकी टीम, भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित।

Share This News

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को बरमसिया स्थित मोंगिया कार्यालय में डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया व इनकीं टीम को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सेठ के निर्देशन में मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के दफ्तर में महिलाओं की टोली पहुँचक कोविड केयर में बेहतर काम करने के लिए मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के चैयरमेन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया को रक्षा सूत्र बांधकर व सौल और प्रसस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

बाद में ईनकी पूरी टीम को कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की नगर सहकोषाध्यक्ष रीना शर्मा,गीता बर्मा, किरन देवी ,चंपा देवी, रिंकी बर्मन ,खेमिया देवी एवं शुभ दीप, सुमित सिन्हा आदि लोगों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में मोंगिया ग्रीन के स्टेट हेड अभिषेक सहाय,समाजिक कार्यकर्ता पुष्पा शक्ति, फाउंडेशन टीम के पियूष सागर,नयन पटेल,दिव्या सिन्हा,जुही मिश्रा,शिवानी सेठ,पम्मी यादव,अजय यादव,गांधारी देवी,विक्की सिंह,गोपी सिंह,अभिनव कुमार,निशांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे। बताया गया कि मंगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से कोविड-केयर के क्षेत्र में झारखंड में सबसे लंबा अभियान चलाया गया है। जिसके तहत फाउंडेशन के टीम लगभग 600 गांव में पहुंचकर कोरोना की दवाएं, सैनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया है साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया है।

Exit mobile version