गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश

बिहार के रहने वाले अमरेंद्र कुमार सिंह को सिक्किम का नया डीजीपी बनाया गया

Share This News

अमरेंद्र कुमार सिंह को सिक्किम का नया DGP नियुक्त किया गया है। अमरेंद्र कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के ही निवासी हैं। 1990 बैच के IPS अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह को नियुक्ति की तिथि से अगले दो वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है।अमरेंद्र कुमार सिंह जाने माने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे अभी सिक्किम में सिक्किम विजिलेंस पुलिस के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

साथ ही CBI में भी उन्होंने लंबे वक्त तक काम किया है, जो काफी सराहनीय रहा है। IPS अमरेंद्र कुमार सिंह पुलिस सेवा के साथ दूसरे माध्यमों से भी समाज सेवा में भी रूचि रखते हैं। वे गरीब बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने के प्रयास करते रहे हैं।