Site icon GIRIDIH UPDATES

बढ़ते ठंड को लेकर जेबीकेएसएस के केन्द्रीय सचिव ने जरुरतमंदों लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड, रेलवे स्टेशन, बड़ा चौक, कालीबाड़ी चौक सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार की रात्रि में जेबीकेएसएस के केन्द्रीय सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने घूम घूम कर वृद्ध असहाय व जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि जेबीकेएसएस से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप से वृद्ध गरीब व असहाय काफी परेशानी में हैं।

इस कड़कड़ाती ठंड से वृद्ध गरीब व असहाय को बचाने के लिए उनके द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। उन्होने कहा कि पार्टी सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करते हैं साथ ही अपने सभी कार्यकताओं को भी गरीब असहायों की मदद करने की सीख देते हैं।

इस दौरान करीब 100 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया गया। कंबल पाने वाले सभी लोगों ने अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अर्जून पंडित,दिग्विजय सिंह,सोनू रवानी, अरुण साव,वतन साह, मिहिर चन्द्रवँशी, राजा कुमार ,सिदार्थ सिन्हा, प्रमोद रवानी सहीत अन्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version