गिरिडीह झारखण्ड धर्म

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा दुखहरण नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर उत्तरवाहिनी उसरी नदी के तट पर स्थित दुखहरण नाथ मंदिर में रिमझिम बारिश के बीच श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को लेकर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। गिरिडीह के लोगों की बाबा दुखहरण नाथ में काफी आस्था है। सुबह 5 बजे से ही दुखहरण नाथ मंदिर में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतार लगी रही।

 

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर के पुजारी पप्पू पंडित ने बताया कि सोमवारी के मौके पर अहले सुबह से ही हजारों की  संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए दुखहरण नाथ आते हैं। कहा कि उत्तरवाहिनी नदी के तट पर स्थित होने के कारण दुखहरण नाथ मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां पर भक्तों की मांगी गई सभी मुरादें पूरी होती हैं। और बाबा लोगो के दुख को हरते है इसलिए लोग इनको दुखहरण नाथ के नाम से जाना जाता है और लोग बाबा को दुखिया महादेव के नाम से भी पुकारते है।