गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश राजनीति

गिरिडीह में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाया

Share This News

आज गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली के नेतृत्व में शहर के गांधी चौक में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के जिला महासचिव पुरुषोत्तम चौधरी, साकिब अहमद,

आईटी सेल के जिला संयोजक सोनू खान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिलाल अहमद ,जमुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहश्वर इमाम, जमुआ विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव निजाम अंसारी, जमुआ विधानसभा युवा कांग्रेस के गोपाल कुमार राम , जमुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संतोष कुमार , शब्बीर अंसारी , विक्की दास, मो० इमरान , मो० दाऊद, सूरज कुमार समेत गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।