गिरिडीह झारखण्ड

राज्य में बढ़ रहे बलात्कार व गिरती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने गिरिडीह में दिया एक दिवसीय धरना

Share This News
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह की और से अंबेडकर चौक पर झारखंड राज्य में लगातार बढ़ रहे बलात्कार के मामलों की भयावह स्थिति एवं गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज एक दिवसीय धरना जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि राज्य में बलात्कार के मामले में दिन प्रतिदिन बढ़ावा होते दिख रहा है। हेमंत सरकार कि राज्य में अपराधी घटना काफी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही साथ कानून व्यवस्था भी चरमरा गई है। इन्हीं के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया।
गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार की कार्यकाल में अपराधी घटना में ब्रेक लगने की नाम नहीं ले रही है। इस सरकार में बदमाशों को अपराधिक घटना करने की साहस काफी बढ़ गई है। जिसके कारण दिन प्रतिदिन झारखंड राज्य में इस तरह के घटना सुनने को मिल रही है। मौके पर इन लोगों अलावे डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नुनूलाल मरांडी, दिलीप वर्मा, संदीप डंगाइच, रजनी कौर, लक्षण स्वर्णकार, संजीत सिंह पप्पू समेत कई लोग मौजूद थे।