गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

गिरिडीह में आज शाम 5 बजे थमेगा चुनाव प्रचार का शोर

Share This News

गिरिडीह लोकसभा की सीट पर 25 मई को मतदान होगा। इसको लेकर आज 23 मई संध्या 5 बजे से चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। 25 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा। संध्या 5 बजे तक जो भी मतदाता लाइन में लग जाएंगे, वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

इस चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने व डरानेवालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। मतदान केन्द्रों पर किसी को परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किया गया है।