गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के बदडीहा और जोगीटांड में सोमवार को एनडीए (आजसू) पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी शरीक हुए।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहबादी शामिल हुए। दोनो स्थानों पर अतिथियों के हाथों चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर आजसू के जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय साहू, गिरिडीह प्रमुख पूनम देवी समेत आजसू और भाजपा के कई पदाधिकारी वा कार्यकर्ता उपस्थित थे।