गिरिडीह झारखण्ड धनबाद

धनबाद: डकैती करने गए थे, एनकाउंटर में एक ढेर, 2 मौके से पकड़ाए, 2 फरार

Share This News

झारखंड के धनबाद में मुथुट फाइनेंस बैंक में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। 2 मौके से भागने में कामयाब हुए हैं। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी की है। सभी की तलाश जारी है। मामला बैंक मोड थाना इलाके की मुथुट फाइनेंस बैंक की है। जहां सुबह करीब 10 बजे के करीब 5 बदमाश डकैती करने के लिए बैंक के अंदर दाखिल हुए।

बंदूक की नोंक पर बैंक के अंदर लूटपाट करने लगे। बैंक कर्मचारियों की इसकी भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी तुरंत वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश ढेर हो गया। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके 2 साथी भागने निकले। पुलिस अब दोनों की तलाश में है। शहर में अलर्ट जारी किया गया है। नाकेबंदी कर दोनों को ढूंढा जा रहा है।