गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: गांधी स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक मजदूर हुआ घायल, स्थिति बनी हुई है गंभीर

Share This News

गिरिडीह के औधोगिक क्षेत्र स्थित महतोडीह में संचालित गांधी स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। घायल मजदूर को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। आशंका जताया जा रहा है कि फर्निस में ब्लास्ट के कारण यह घटना घटित हुआ है। मालूम हो कि 2 दिन पहले इसी गांधी स्टील फैक्ट्री में उड़ीसा पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री प्रबंधक पर चोरी का खपाने के आरोप में उड़ीसा पुलिस ने उड़ीसा से पटना के लिए 65 लाख का इंगोड इसी फैक्ट्री से बरामद किया गया था।

फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधक फरार चल रहा है। अब ब्लास्ट के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। आखिरकार फैक्ट्री में लगातार इस तरह का अंजाम कैसे घटित हो रहा है। फिलहाल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।