गिरिडीह झारखण्ड

अरगाघाट में पानी की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Share This News
गिरिडीह अरगाघाट में स्थित श्रम कल्याण कार्यालय के बगल में संचालित पारनिस कंपनी का प्लास्टिक की पानी टंकी बनाने वाले फैक्ट्री में अचानक शाम को एक घटना घट गई। दरअसल टंकी बन रहे फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे चार कर्मी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली है। ब्लास्ट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भारी संख्या में जुट गए।
और 108 एंबुलेंस से चारों घायलों को स्वास्थ्य उपचार के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया कि हर दिन की तरह आज भी पानी टंकी का निर्माण हो रहा था। इसी बीच अचानक मशीन ब्लास्ट हो गया। इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और घटना घटित होने की जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल घटना कैसे घटा इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।