गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवराज हुए झामुमो में शामिल, सीएम हेमंत सोरेन ने दिलाई सदस्यता

Share This News

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवराज ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू रहे मौजूद।

आपको बता दे कि कुछ दिनों पूर्व ही देवराज ने पार्टी संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा को इस्तीफा भेजकर उन्होंने कहा था कि संगठन लगातार पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

देश के कोने-कोने में भाजपा को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, लेकिन यहां समर्पित व पुराने कार्यकर्ता ही उपेक्षा हो रही है। वहीं नए एवं दूसरे दलों से आए लोग जो कल तक भाजपा की आलोचना कर रहे थे, वैसे लोगों को सम्मान पर सम्मान दिया जा रहा है। इससे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता ठगा महसूस कर रहे हैं।