Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा हुए झामुमो में शामिल

Share This News

गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। 2015 में गांडेय विधानसभा से बीजेपी के विधायक बने श्री वर्मा अपने कई समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। झामुमो में शामिल होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत किया।
झारखंड में चल रही सियासी घमासान के बीच यह खबर जहां झामुमो के लिए राहत भरी है।

वहीं इसे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के गृह जिले से आने वाले प्रो. जयप्रकाश वर्मा पिछले कई दिनों से भाजपा में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। चर्चा यह भी है कि कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से वे खुद को हासिये पर महसूस कर रहे थे।

Exit mobile version